ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / मोदी कैबिनेट के मिनिस्टर की पत्नी का निधन, डेंगू के चलते इलाज के...

मोदी कैबिनेट के मिनिस्टर की पत्नी का निधन, डेंगू के चलते इलाज के दौरान गंवाई जान

18-Aug-2024 07:51 AM

By First Bihar

DESK : केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम की मौत हो गई है। वह काफी दिनों से डेंगू से पीड़ित थीं और उनका ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। अब इलाज के दौरान ही झिंगिया की मौत हो गई। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम भी डेंगू से पीड़ित हैं और उनका भी इलाज चल रहा है। इनको आखिर बार लोकसभा चुनाव के दौरान देखा गया था। 


दरअसल, जुएल ओराम ओडिशा की राजनीति के सबसे पुराने धुरंधरों में से एक हैं। वह छठी बार सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे हैं। सुंदरगढ़ को उनका गढ़ माना जाता है, जहां से वह 1998 से ही चुनाव जीतते हुए आ रहे हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री रह चुके हैं। 


वहीं, इस घटना के बाद मुख्यमंत्री के साथ कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और अन्य बीजेपी नेताओं ने दिवंगत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, झिंगिया को डेंगू होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर उनका पिछले 9 दिनों से इलाज चल रहा था। उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था, जिसके बाद 58 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 


उधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने झिंगिया ओराम की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वह इस खबर को सुनकर काफी ज्यादा दुखी हुए हैं।  सीएम माझी ने झिंगिया को एक नेक, मृदुभाषी इंसान बताया, जो सामाजिक और धर्मार्थ कार्यों में लगी रहती थीं ,उन्होंने आगे कहा कि जुएल की लंबी राजनीतिक यात्रा में झिंगिया ने अहम भूमिका निभाई है। इस घटना की वजह से सुंदरगढ़ में भी लोग परेशान नजर आ रहे हैं, जो जुएल का संसदीय क्षेत्र है।