ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Jul-2021 04:35 PM
PATNA : नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में जेडीयू शामिल होगी. नीतीश कुमार ने पटना में इसकी पुष्टि कर दी. नीतीश ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है कि जेडीयू मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नहीं होगी. लेकिन बीजेपी से सारी बातें आरपीसी सिंह करेंगे. पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही बीजेपी से बात करने को अधिकृत कर रखा है.
पटना में आज मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं और ना ही ऐसी कोई जानकारी उन्हें कि जेडीयू मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नहीं होने जा रही है. लेकिन नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में जेडीयू के कितने मंत्री होंगे ये आरसीपी सिंह तय करेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं औऱ उन्हें ही पार्टी ने अधिकृत कर रखा है. सारी बातें वही करेंगे.
पत्रकारों ने पूछा कि पिछले दफे नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का फैसला तो नीतीश कुमार ने ही लिया था. नीतीश ने कहा कि उस वक्त वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आऱसीपी सिंह हैं.
नरेंद्र मोदी तय करेंगे कि जेडीयू से कौन मंत्री बनेगा
नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू से कौन मंत्री बनेगा ये भी उन्होंने तय नहीं किया है बल्कि नरेंद्र मोदी तक करेंगे. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं उनका अधिकार है. जिसे चाहें मंत्री बनायें. नीतीश ने कहा कि इसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है.
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का गुरूवार को विस्तार होने जा रहा है. इस फेरदबल में जेडीयू भी मंत्रिमंडल शामिल होगी. इससे पहले जब 2019 में नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के गठन के समय नीतीश कुमार ने नाराज होकर जेडीयू के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का एलान कर दिया था.
नीतीश कुमार अपने सांसदों की संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल में सीट चाहते थे लेकिन बीजेपी जेडीयू को सिर्फ एक मंत्री पद देने को तैयार थी. नाराज नीतीश ने एलान कर दिया था कि अब इस सरकार में जेडीयू कभी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी. हालांकि अब नीतीश कुमार कह रहे हैं कि पिछली बात खत्म हो गयी. अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को फैसला लेने का अधिकार है.