Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
23-Nov-2023 11:47 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार ने हमेशा देश को दशा और दिशा दिखाने का काम किया है। हम सभी लोग चाहते थे कि पूरे देश में जातीय जनगणना हो। इसको लेकर हम सभी दल के लोग पीएम से मिलने भी गए थे। लेकिन, उन्होंने हमारी बात नहीं मानी और लेकिन बात नही बनी। फिर हमलोगों ने खुद के बूते यह काम किया। इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री जी की तारीफ़ होनी चाहिए जिन्होंने इतना बड़ा डाटा एक ऐतिहासिक दिन सामने लाया। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही है।
दरअसल, आज सचिवालय के संवाद कक्ष में जातीय गणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने को लेकर लिए गए निर्णय पर सरकार के तरफ से जवाब देने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मिडिया के समाने आए। जहां उन्होंने सरकार के तरफ से किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि - हमारी सरकार ने काफी ऐतिहासिक काम किया है। जब यह डेटा पेश किया गया तो अब हमलोग यह सोच रहे हैं कि आगे क्या होगा ? हमलोग बेरोजगारी और गरीबी से लड़ने वाले सरकार हैं। ऐसे में जो आंकड़ा आया से उससे स्पष्ट हो गया है कि राज्य में हर जाति में से लोग गरीब हैं। सवर्ण जाती के लोग भी गरीब है। ऐसे में सीएम साहब ने सत्र में यह निर्णय लिया आरक्षण की सीमा बढ़ाया जाए और आज यह काम हुआ है।
वहीं, तेजस्वी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इतनी दफा विशेष राज्य के दर्जें की मांग कर चुके हैं। लेकिन, पीएम सुनते तक नहीं है। तो उन्हें इस बार कहना है कि अब आप साफ़ बताया दीजिए कि आपलोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नही। यदि आप देंगे तो अच्छी बात है और यदि आप नहीं देंगे तो यह बात आप पब्लिक डोमन में रख दीजिए। ताकि हमलोग अपने हिसाब से बिहार के विकास के लिए जो भी हो सके वह कोशिश कर सकें।
उधर, तेजस्वी ने विशेष राज्य के दर्जे मिलने के बाद होने वाले फायदों की चर्चा करते हुए कहा कि, यदि यह मिल जाता है तो भूमिहीन किसानों को भूमि देना और बेरोजगार को रोजगार देने समेत कई अन्य काम राज्य सरकार काफी आसानी से कर सकते हैं। यदि हम सब काम हमलोग आसानी से कर लेंगे तो सबकी लोगों का फायदा होगा। लेकिन, पहले यह बता दें कि वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नहीं।