ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे नीतीश के तीन मंत्री, मोबाइल की रोशनी में करनी पड़ी सभा

11-Sep-2022 10:09 AM

By Ranjan Kumar

SASARAM : बिहार में इन दिनों बिजली की किल्लत से क्या आम और क्या खास सभी परेशान हैं। रोहतास में शनिवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब बिहार सरकार के तीन-तीन मंत्रियों नेमोबाइल की रोशनी में सभा की। चेनारी में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए बिहार सरकार के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, मंत्री अनीता देवी और मंत्री जमा खान पहंचे थे लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण उन्हें मोबाइल की रोशनी में ही सभा को संबोधित करना पड़ा।


दरअसल, बीते शनिवार को चेनारी के डाकबंगला मैदान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार के दिन में ही था लेकिन मंत्रियों की लेटलतीफी के कारण विलंब हो गया और बारी-बारी से मंत्री गण देर शाम तक पहुंचे। जिसके कारण सभा काफी देर तक चली। दिन का कार्यक्रम होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर लाइट की व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में मंच पर मौजूद नेतागण एवं मैदान में खड़े समर्थक मोबाइल की रोशनी जलाकर पूरे कार्यक्रम में शामिल हुए।


बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही राजधानी पटना में भी ऐसा ही एक नजारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में देखने को मिला था। कार्यक्रम के उद्घाटन से ठीक पहले बिजली चली गई थी। सीएम और डिप्टी सीएम मंच पर पहुंच चुके थे। ऐसे में अंधेरे में ही उनका स्वागत किया गया था। करीब 15 मिनट तक इंडोर स्टेडियम में अंधेरा छाया रहा। इस दौरान स्टेज पर सीएम ऑफिस से जुड़े अधिकारी मोबाइल की रोशनी में काम करते नजर आए थे।