ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / मोबाइल चोरी के आरोपी को पहले कुत्तों से कटवाया फिर बेल्ट से कर...

मोबाइल चोरी के आरोपी को पहले कुत्तों से कटवाया फिर बेल्ट से कर दी पिटाई

08-Jul-2021 11:55 AM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिसमें मोबाइल चोरी के आरोपी युवक को पहले एक नहीं बल्कि दो कुत्तों से कटवाया फिर बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की गयी। इस दौरान युवक छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन पिटाई करने वाले शख्स ने उसकी एक ना सुनी गयी। युवक की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। लेकिन अब तक पीड़ित के द्वारा शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। यदि आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी जाती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि फस्ट बिहार नहीं करता है।  


वायरल हो रहा वीडियो समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर मुहल्ले की बतायी जा रही है। जिसमें मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पहले कमरे में बंद कर दो कुत्तों से कटवाया गया। इस दौरान दोनों कुत्तों ने युवक पर हमला बोल दिया। कुत्ते युवक के हाथ को जबड़े में ले लिया। इस दौरान उसके कपड़े को भी कुत्ते नोचते रहे। वह चिखता रहा...चिल्लाता रहा लेकिन उसकी किसी ने ना सुनी।


इससे भी मन नहीं भरा तो युवक की बेल्ट से पिटाई भी की गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई कर रहे शख्स से वह माफी मांगता रहा और छोड़ने की गुहार लगाता रहा...इस वीडियो में हाथ जोड़कर वह कह रहा है कि मुझे माफ कर दिजिए भाईजान...मैं फिर कभी इस तरह की गलती नहीं करूंगा...लेकिन उसकी बातों को पिटाई कर रहे शख्स ने अनसुना कर दिया।


बताया जाता है कि वायरल वीडियो में पिटाई कर रहा शख्स समस्तीपुर के मशहूर चिकेन शॉप का मालिक मोहम्मद गुड्डा है। जिसकी दुकान में युवक काम किया करता था। चिकेन विक्रेता की दुकान से बीते दिनों मोबाईल चोरी हो गयी थी। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में युवक की पहचान की गयी। जिसके बाद चिकेन शॉप के मालिक ने युवक को पकड़ा और उसे लेकर घर पहुंच गये। जहां पहले उसकी जमकर धुनाई की गयी फिर घर के पालतु कुत्तों से उसे कटवाया गया। इस दौरान बेल्ट से युवक की पिटाई भी की गयी।


युवक चिल्लाता रहा और बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। युवक इस दौरान यह कहता रहा कि वह दोबारा कभी ऐसी गलती नहीं करेगा। लेकिन पिटाई करने वाले शख्स ने उसकी एक ना सुनी। फिर घर के 2 पालतु कुत्तों को युवक पर हमला करने का इशारा किया। फिर क्या था कुत्तों ने युवक पर हमला बोल दिया। इस दौरान वह रोता बिलखता रहा लेकिन उसकी किसी ने एक ना सुनी। सोशल मीडिया पर तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि फस्ट बिहार वायरल हुए इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


वायरल हो रहे इस वीडियो के संबंध में जब नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय से बात की गयी तब उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें भी जानकारी मिली है। यदि पीड़ित पक्ष के द्वारा लिखित शिकायत की जाती है तब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

   

news image