ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना में मॉब लिंचिंग, बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक शख्स...

पटना में मॉब लिंचिंग, बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

26-Jul-2019 05:38 PM

By 7

PATNA : बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना जिले से जहां भीड़ का भयावह चेहरा देखने को मिला है. आक्रोशित भीड़ ने एक शख्स को बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी है. सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे कर उस शख्स की भीड़ से जान बचाई. पूरी घटना पटना जिले के बिहटा थाना इलाके के सदिसोपुर रेलवे स्टेशन फाटक की है. जहां एक आदमी को बच्चा चोर समझकर लोगों ने जमकर धुनाई की है. आक्रोशित भीड़ ने अधेड़ को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है. तस्वीरों में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि भीड़ एक आदमी को बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर रही है. घटनास्थल पर लोग तमाशबीन बने रहे. किसी ने भी उस शख्स की जान बचाने की कोशिश नहीं की. बताया जा रहा है कि बिहटा पुलिस की टीम उस रास्ते से होकर गुजर रही थी तो उन्होंने देखा कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया है. बिहटा पुलिस ने उस आदमी को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के बाद उसे बिहटा जीआरपी को सौंप दिया. जख्मी शख्स की पहचान मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना ग्रामीण से सुमित की रिपोर्ट