ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / MLC रीतलाल यादव को मिली जमानत, पटना हाईकोर्ट ने दिया प्रोविजनल बेल

MLC रीतलाल यादव को मिली जमानत, पटना हाईकोर्ट ने दिया प्रोविजनल बेल

16-Jan-2020 04:05 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां हाईकोर्ट ने एमएलसी रीतलाल यादव को बेल दे दिया है. उच्च न्यायालय ने MLC रीतलाल यादव को प्रोविजनल बेल दिया है. आगामी 4 फ़रवरी को बड़ी बेटी की होने वाली शादी को लेकर उच्च न्यायलय ने रीतलाल यादव को बेल दिया है. 


MLC रीतलाल यादव को उच्च न्यायालय ने प्रोविजनल बेल दिया है. दानापुर के कोथवां में आगामी 4 फ़रवरी को बड़ी बेटी की शादी होने वाली है. रीतलाल यादव लंबे अरसे से जेल में बंद हैं. मिली जानकारी के मुताबिक रीतलाल एफव को लम्बे अरसे बाद अपने परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा. रीतलाल यादव लगभग 11 दिन अपने परिवार के साथ रहेंगे. बेटी की शादी के लिए आगामी 29 जनवरी से 9 फरवरी के अवधि तक प्रोविजनल बेल मिला है. आगामी 9 फरवरी को निचली अदालत में रीतलाल यादव को सरेंडर करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है. 


रीतलाल यादव पटना बेउर जेल में बंद है. बेटी की शादी का हवाला देकर रीतलाल यादव के वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने पटना हाईकोर्ट में प्रोविजनल बेल के लिए याचिका दाखिल किया था. जिसे कोर्ट से मंजूरी मिल गई है. कोर्ट ने बेटी की शादी में शामिल होने के लिए रीतलाल यादव को प्रोविजनल बेल दिया है. गुरुवार को अमानुल्लाह साहब की बेंच ने दोनों पक्षों की बातों को सुनते यह फैसला लिया है. वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा के जूनियर काउंसिल माधव राज ने बताया की बेटी की शादी कार्यक्रम के लिए रीतलाल यादव को प्रोविजनल जमानत मिली है.