ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / MLC चुनाव में बीजेपी-जेडीयू में समझौता: BJP 12 तो JDU 11 सीटों पर...

MLC चुनाव में बीजेपी-जेडीयू में समझौता: BJP 12 तो JDU 11 सीटों पर लड़ेगी, पारस की पार्टी को एक सीट, देखिये किसके हिस्से कौन सी सीट

29-Jan-2022 04:16 PM

PATNA: बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में बीजेपी-जेडीयू के बीच तालमेल हो गया है। बीजेपी 13 तो जेडीयू 11 सीटों पर सीटों पर लड़ेगी। बीजेपी 13 में से एक सीट अपनी सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ेगी।


वहीं, जेडीयू 11 सीटों पर खुद लड़ेगी. बीजेपी ऑफिस में हुए प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी के भूपेंद्र यादव औऱ जेडीयू के विजय चौधरी ने ये साझा एलान किया। खास बात ये भी है कि जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी को ठेंगा दिखा दिया है। उन्हें एक भी सीट नहीं दी गयी है। 


दरअसल एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू औऱ बीजेपी के बीच काफी दिनों से पेंच फंसा था। बीजेपी के पास 13 सीटिंग सीट थी। लिहाजा वह उससे कम सीट लेने को तैयार नहीं थी। वहीं जेडीयू के पास 8 सीटें थी लेकिन वह 50-50 के आधार पर सीटों के बंटवारे की मांग कर रही थी। मामला फंसा था लेकिन कल बीजेपी के नेता भूपेंद्र यादव जब पटना पहुंचे थे तब उनकी सीएम नीतीश से मुलाकात हुई औऱ इसमें सीटों के बंटवारे पर बात बन गयी। 


भूपेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीजेपी औऱ जेडीयू के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है और दोनों पार्टियां एमएलसी चुनाव साथ मिलकर मजबूती से लड़ेगी। भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी को 13 सीटें मिली हैं। इसमें से एक सीट वह पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा को देगी। जेडीयू को 11 सीटें मिली हैं यानि कुल मिलाकर कहें तो समझौता 12-11 और एक का हुआ है।


जेडीयू ने एक सीट छोड़ी 

एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू की ओर से बात कर रहे राज्य सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बीजेपी अपनी 13 सीटिंग सीटों पर लड़ना चाह रही थी. लेकिन हमारी इच्छा थी कि आधा आधा के आधार पर बंटवारा हो. बीजेपी ने कहा कि उसे एक सहयोगी पार्टी रालोजपा को देना है. सो जेडीयू ने भी एक सीट पर दावा कम कर 11 सीटों पर लड़ने का फैसला लिया. विजय चौधरी ने बताया कि बीजेपी औऱफ जेडीयू  किन सीटों पर लडेगी.


देखिये किसके हिस्से गयी कौन सी सीट

बीजेपी जिन तेरह सीटों पर लडेगी-रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सिवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, गोपालगंज, बेगूसराय और वैशाली इसमें से बीजेपी वैशाली सीट पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के लिए छोड़ेगी। जेडीयू इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव- पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, प. चंपारण, सीतामढी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा, मधुबनी


मांझी-सहनी को विश्वास में लेंगे

साझा प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों ने पूछा कि जीतन राम मांझी औऱ मुकेश सहनी के लिए कोई भी सीट नहीं छोड़ी गयी है. विजय चौधरी ने कहा कि उन्हें विश्वास में लिया जायेगा. भूपेंद्र यादव ने भी कहा कि सहयोगी पार्टियों को भी विश्वास में लिया जायेगा. यानि उन्हें सीट नहीं भरोसा दिया जायेगा.