ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / MLC चुनाव को लेकर तेजस्वी ने की घोषणा, 23 सीटों पर राजद और...

MLC चुनाव को लेकर तेजस्वी ने की घोषणा, 23 सीटों पर राजद और 1 सीट पर लेफ्ट उतारेगी उम्मीदवार

06-Feb-2022 05:21 PM

By Ganesh Samrat

DESK: बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्व यादव ने यह घोषणा किया कि 24 में से 23 सीटों पर राजद और एक सीट पर लेफ्ट अपना उम्मीदवार उतारेगी। तेजस्वी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग थी कि पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़े। 


कार्यकर्ताओं की इस मांग पर हमलोगों ने विचार कर अब यह तय कर लिया है कि बिहार में एमएलसी का चुनाव राजद अपने दम पर लड़ेगी। 24 में 23 सीटों पर राजद और एक सीट पर लेफ्ट एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। मजबूती के साथ सभी सीटों पर जीत का दावा भी उन्होंने किया है।


आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 24 सीटों पर एनएलसी का चुनाव होना है जिसमें जनप्रतिनिधी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राजद कार्यकर्ताओं की मांग थी की पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़े उस पर हम खड़े उतरे हैं। इस बार लेफ्ट की मदद से हमलोग चुनाव में हैं। 24 में 23 सीटों पर राजद और एक पर लेफ्ट चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी ने यह दावा किया कि हमलोग मजबूती के साथ जीतेंगे।


बिहार में एनडीए का भविष्य कैसा दिख रहा है? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में युवाओं का भविष्य कैसा है यह पूछिए.. तेजस्वी ने कहा कि आने वाला कल युवाओं का है। युवाओं के साथ नाइंसाफी की गयी है। 15 वर्षों की बिहार सरकार सिंचाई, कमाई, दवाई, पढ़ाई-लिखाई, नौकरी और रोटी-रोजगार की बात क्यों नहीं करती? ऐसे मौजूदा सकार को लोग अब नहीं चाह रही है। बिहार में हर चीज चौपट हो गया है। नौजवानों पर लाठियां भांजी जा रही है।