Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
14-Aug-2024 03:45 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मिथिला चित्रकला के लिए प्रसिद्ध चित्रकार व पद्मश्री से सम्मानित गोदावरी दत्त का निधन हो गया। 93 साल की उम्र में रांटी गांव में बुधवार की दोपहर सवा 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। एक सप्ताह से वो कोमा में थी। प्रसिद्ध शिल्पकार के निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर है। राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार होगा। मधुबनी पेंटिंग को पहचान दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका थी।
बताया जाता है कि मधुबनी मेडिकल सेंटर के डॉक्टर ने किडनी खराब होने की जानकारी परिजनों को दी थी और मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। कोमा में जाने के बाद परिजन उन्हें घर लेकर आ गए। बता दें कि पद्मश्री गोदावरी दत्त ने मधुबनी पेंटिंग कला को देश और विदेशों में पहचान दिलाई।
वो अक्सर कहा करती थी आज मैं जो कुछ भी हूं, वह इसी कला की बदौलत ही हूं। मिथिला चित्रकला के लिए प्रसिद्ध चित्रकार व पद्मश्री से सम्मानित गोदावरी दत्त के पार्थिव शरीर को मधुबनी के राजनगर प्रखंड के रांटी गांव स्थित आवास के आंगन में रखा गया है। शव के अंतिम दर्शन के लिए लोग उनके घर पर पहुंच गये हैं। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
बता दें कि गोदावरी दत्त को 2006 में शिल्प गुरु सम्मान, 12 मार्च 2019 को दरभंगा विश्वविद्यालय ने डिलीट की मानद उपाधि दी थी। 16 मार्च 2019 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा पद्धमश्री सम्मान से इन्हें सम्मानित किया गया था। उनके साथ घर में एक पुत्र अवकाश प्राप्त बैंक प्रबंधक,चार पोती, एक पोती रहते थे। गोदावरी दत्त के निधन की खबर से पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गयी। लोग अंतिम दर्शन के लिए घर पर पहुंच रहे हैं। 


