ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में मिर्ची गैंग का कहर, परिवहन विभाग के कर्मचारियों से 1.66 लाख लूटकर फरार

31-Jul-2019 06:29 PM

By 7

GAYA : सूबे में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है गया जिले से जहां मिर्ची गैंग के लोगों ने परिवहन विभाग के कर्मचारियों को अपना निशाना बनाया है. गैंग के लोग मिर्ची पाउडर फेंक कर 1.66 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. लोगों ने गैंग के एक सदस्य को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पूरी वारदात जिले के सिविल लाइन थाना इलाके की है. जहां परिवहन विभाग के कर्मचारी एसबीआई बैंक में 1.66 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे. तभी मिर्ची गैंग के लोगों ने उनके ऊपर मिर्च पाउडर फेंक कर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक 3 की संख्या में आये चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि रुपये लेकर भाग रहे चोरों में से एक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने बताया कि विभाग का पैसा प्रतिदिन इसी रास्ते बैंक में जमा करने के लिए ले जाया जाता है. चूंकि बैंक नजदीक में ही है. इसलिए कर्मचारी पैदल ही रुपये लेकर जाते हैं. पकड़े गए चोर को सिविल लाइन थाना में पुलिस के हवाले कर दिया गया है. मिर्ची पाउडर से घायल डाटा एंट्री ऑपरेटर सतीश कुमार को अस्पताल भेजा गया है. गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट