ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / रोड रेज में मंत्री बीमा भारती के बेटे की पिटाई, 10 लोगों के...

रोड रेज में मंत्री बीमा भारती के बेटे की पिटाई, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

03-Nov-2019 12:27 PM

MADHEPURA : छठ पूजा के बाद रोड रेज के मामले में मंत्री बीमा भारती के बेटे और भतीजे की पिटाई हो गई है। जी हां, मधेपुरा से आ रही खबर के मुताबिक नीतीश कैबिनेट में गन्ना मंत्री बीमा भारती के बेटे को सड़क पर पीट डाला गया है। 


दरअसल मंत्री बीमा भारती मधेपुरा स्थित अपने मायके छठ पूजा करने के लिए गई हुई थीं। छठ पूजा में शामिल होने के बाद मंत्री बीमा भारती का बेटा राजकुमार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लौट रहा था। इसी दौरान मंत्री के बेटे की गाड़ी ने एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर पास लिया जिसके बाद बात बढ़ गई। मंत्री के बेटे की गाड़ी ने जिस गाड़ी से पास लिया उसमें सवार लोगों ने गाड़ी से उतर कर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में मंत्री पुत्र राजकुमार के साथ-साथ उनके भतीजे को भी चोट आई है। 

मंत्री पुत्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस कंप्लेन दर्ज कराई गई है। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में पेट्रोल पंप के मालिक सुशील यादव और उसके 10 सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल मंत्री पुत्र को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।