ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Home / news / ग्रामीणों ने हेडमास्टर की जमकर की पिटाई, मिड-डे मील में गड़बड़ी का आरोप...

ग्रामीणों ने हेडमास्टर की जमकर की पिटाई, मिड-डे मील में गड़बड़ी का आरोप

03-Aug-2022 05:24 PM

By Prashant

DARBHANGA : कुशेश्वरस्थान प्रखंड के ईटहर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय जिमराहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग स्कूल के हेडमास्टर को दौरा कर पीट कर रहे हैं. घटना का वायरल वीडियो होने के बाद इलाको में लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.


बताया जा रहा है कि कुशेश्वरस्थान के ईटहर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय जिमराहा में सोमवार की दोपहर गांव के कुछ लोगों विद्यालय पहुंचकर हेडमास्टर से उलझ पड़े. स्कूल के हेडमास्टर संजीव कुमार द्वारा समझाने पर ग्रामीण और उग्र हो गये और गाली-गलौज करने लगे. इसी बीच मामला बढ़ गया और ग्रामीणों ने हेडमास्टर की जमकर पीते कर दी. शिक्षकों के बीच बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया. 


घटना के बाद हेडमास्टर संजीव कुमार ने बीडीओ, बीईओ और थाना में लिखित इसकी शिकायत दर्ज कराई है. हेडमास्टर ने घटना का आरोप गांव के ही लल्टू कुमार राय एवं दुर्गा प्रसाद राय और सुरेन्द्र राय पर लगाया है. तीनों पर आरप है कि इन लोगों ने स्कुल पर पहुंचकर मध्यान भोजन का रजिस्टर्ड मांगते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने लगे.


मारपीट के दौरान हेडमास्टर के सोने की चेन और पांच हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है. संजीव कुमार ने कहा कि उपद्रवियों ने चावल वितरण पंजी फार दी और रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है.