ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

मिड डे मील में अंडा खाने से बिगड़ी दो बच्चियों की तबीयत, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज

24-Nov-2023 06:00 PM

By DEEPAK RAJ

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के बगहा राजकीय मध्य विद्यालय रतनमाला में MDM का खाना खाने से दो छात्राएं बीमार पड़ गयी। एमडीएम में बच्चों को आज अंडा दिया गया था। अंडा खाने से ही इनकी तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में बीमार दोनों छात्राओं को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। 


अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में अंडा खाई थी जिसके बाद से लगातर उल्टी होने लगा। जिसके बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी बच्ची की स्थिति पहले से बेहतर है। बताया जाता है कि स्कूल में मध्याहन भोजन में अंडा खाने से ज्योति कुमारी और दिया कुमारी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


परिजनों का आरोप है कि अंडा खाने के बाद दोनों छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि मिड डे मील में अंडा खाने के बाद दोनों बच्चियों को गैस की समस्या आ गई थी जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी। फिलहाल बच्चियों की हालत में सुधार हुआ है।