ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / मिड डे मील खाने से 2 दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, अलग-अलग...

मिड डे मील खाने से 2 दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

30-Jun-2022 05:30 PM

 BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। स्कूल में मिड डे मील खाने से दो दर्जन से अधिक बीमार पड़ गये हैं। इस दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी है। आनन फानन में बीमार बच्चों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।


मामला नवगछिया के झल्लू दास टोला मध्य विद्यालय दुर्गास्थान का है। इस बात की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ समेत कई पदाधिकारी बच्चों को देखने अस्पताल में पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। 


बताया जाता है कि मध्याह्न भोजन में बच्चों को चावल-दाल-सब्जी दी गयी थी। सभी बच्चे स्कूल में बैठकर मिड डे मिल खा रहे थे। खाना खाने के दौरान सभी अपने-अपने क्लास में चले गये लेकिन कुछ देर बाद दो दर्जन से अधिक बच्चे क्लास से बाहर निकल गये और उल्टी और दस्त करने लगे। बच्चों की हालत को देख शिक्षक और प्रिसिंपल भी घबरा गये। 


उल्टी और दस्त रुकने का नाम नहीं ले रहा था। सभी बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां सभी बच्चों को पानी चढाया जा रहा है। उल्टी और दस्त रुकने की दवाइयां भी दी गयी है। फिलहाल मौके पर पहुंचे अधिकारी और पदाधिकारी पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं।