धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
05-Feb-2024 05:54 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बिहार में मिड डे मील का हाल बेहाल है। आये दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से मिड डे मील खाकर बच्चों के बीमार होने की खबरें सामने आ रही हैं। मिड डे मील के नाम पर छोटे-छोटे बच्चों के बीच दूषित और घटिया खाना परोसा जा रहा है। ताजा मामला बगहा से सामने आया है, जहां मिड डे मील का भोजन खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए।
दरअसल, परसौनी के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांस गांव में हर दिन की तरह सोमवार को भी बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंचे थे। पहली पाली की पढ़ाई खत्म होने के बाद लंच ब्रेक हुआ और बच्चों के बीच स्कूल में बनाए गए मध्याह्न भोजन को परोसा गया। मिड डे मील खाने के थोड़ी देर बाद बच्चों की तबीतय बिगड़ने लगी। एक के बाद एक दर्जनों बच्चों को उल्टी और चक्कर की शिकायत होने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में सभी बच्चों को रामनगर पीएचसी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बीमार बच्चों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है। उधर, इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मिड डे मील के नाम पर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक से कार्रवाई की मांग की है।