ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, स्कूल और सिनेमा हॉल खोलने को...

केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, स्कूल और सिनेमा हॉल खोलने को लेकर लिया बड़ा फैसला

30-Sep-2020 08:26 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने बुधवार को अनलॉक 5 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है. अनलॉक 5 की शुरुआत कल यानी कि गुरुवार से होगी. स्कूल और सिनेमा हॉल खोलने को लेकर लिया बड़ा फैसला लिया गया है. कंटेंमेंट जोन के बाहर कई आर्थिक गतिविधियों को फिर से बहाल करने का फैसला किया गया है.


केंद्र सरकार की ओर से जारी अनलॉक 5 की गाइडलाइन के मुताबिक 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, थियेटर खोले जा सकते हैं. हॉल में 50 फीसदी सीट पर ही दर्शक होंगे. सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स अपनी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही काम करेंगे. यानी कि यहां पर आधी सीट खाली रहेंगे. गाइडलाइन के मुताबिक, खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल खोले जाएंगे. 


गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूल और कोचिंग संस्थान 15 अक्टूबर के बाद राज्य खोलने को लेकर फैसला ले सकते हैं. गृह मंत्रालय की तरफ से स्कूल और कोचिंग संस्थान फिर से खोलने के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से निर्णय करने का अधिकार दिया गया है. बता दें कि स्कूल, सिनेमा हॉल मार्च महीने से बंद हैं. अब अनलॉक 5 में शर्तों के साथ इसे खोलने की अनुमति दी गई है.  हालांकि कंटेंमेंट जोन्स में 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन सख्ती से लागू रहेगा.


कोरेाना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बैठक की थी. वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्टिंग पर जोर दिया था. 


news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image