बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान
20-Sep-2024 01:12 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे ने बीते गुरुवार को फेसबुक पोस्ट पर इस्तीफे का एलान कर सभी लोगों को चौंका दिया था। शिवदीप लांडे को काफी तेज तर्रार और कड़क अधिकारी माना जाता है। शिवदीप लांडे वैसे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं लेकिन बिहार में उनके समर्थक बहुत हैं। ऐसे में मीडिया में उनके चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं।
दरअसल, आईजी शिवदीप पांडे ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा है कि कुछ मीडिया खबरों में मुझे कुछ राजनीतिक दल से जुड़ने की बात कही और लिखी जा रही है, जो कि पूरी तरह से गलत है, ना मेरी किसी पार्टी से कोई बात हुई है और ना ही मैं किसी पार्टी से जुड़ने जा रहा हूं। सर्वप्रथम मैं पुरे दिल से सभी का आभार प्रकट करना चाहता हूं।
क्योंकि कल से मुझे जो प्यार और प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है, वह मैंने कभी नहीं सोचा था। मेरे कल के त्यागपत्र के बाद से कुछ मीडिया वाले इस संभावना को तलाशने में लगे हैं कि शायद मैं किसी राजनितिक पार्टी से जुड़ने जा रहा हूं।इसके आगे उन्होंने लिखा है कि मैं इस पोस्ट के माध्यम से सभी को ये बताना चाहता हूं की मेरी न ही किसी राजनितिक पार्टी से कोई बात हो रही है और न ही किसी पार्टी की विचारधारा से मैं जुड़ने जा रहा हूं। कृपया कर मेरे नाम को किसी के साथ जोड़ कर न देखें।
मालूम हो कि, पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे ने बीते गुरुवार को फेसबुक पोस्ट पर लिखकर इस्तीफा दिया था। उन्होंने लिखा था कि पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा देने के बाद आज मैंने इस पद से रिजाइन दे दिया है। इन सभी वर्षों में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। मैं फिलहाल बिहार में ही रहने वाला हूं। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक मुझसे कोई त्रुटि हुई हो तो मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।