बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
10-Sep-2024 12:27 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में स्कूली छात्र हथियारों से खिलौनों की तरह खेल रहे हैं। यहां एक निजी कोचिंग संस्थान में एक छात्र लोडेड पिस्टल लेकर पहुंच गया और मजाक-मजाक में एक छात्रा को गोली मार दी। छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता चौक पुरानी सब्जी मंडी स्थित मेंटोर वाटिका कोचिंग सेंटर की है।
जानकारी के मुताबिक, मेंटोर वाटिका कोचिंग सेंटर में दसवीं कक्षा की पढ़ाई चल रही थी। कक्षा का ही एक छात्र घर से लोडेड पिस्टल लेकर पहुंच गया था। जैसे ही क्लास खत्म हुई और बच्चे जाने की तैयारी में थे, तभी हंसी मजाक में छात्र ने अपने बैग से पिस्टल निकाल लिया और गोली चला दी। गोली वहां मौजूद छात्रा को लग गई और छात्रा बेहोश होकर गिर गई।
इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। कोचिंग के अन्य बच्चे जान बचाकर भागने लगे। छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली छात्रा के कमर के पास लगी है। छात्रा ने बताया कि जिस लड़के ने गोली मारी वह उसके गांव का ही रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोचिंग संस्थान के छात्र के पास पिस्टल कहां से आया। सकरा थाना के थानेदार राजू कुमार पाल ने बताया कि घटना के बाद आरोपित छात्र फरार हो गया है। पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।