ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

मीरा कुमार ने जातीय गणना रिपोर्ट को लाभकारी बताया, कहा..इससे दबे-कुचलों को लाभ मिलेगा

02-Oct-2023 05:56 PM

By RANJAN

SASARAM: बिहार सरकार की ओर से कराई गई जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट आज गांधी जयंती के मौके पर जारी कर दिया गया। बिहार सरकारी की जातीय गणना की रिपोर्ट को लोकसभा की पूर्व स्पीकर व कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने लाभकारी बताया। मीरा कुमार ने कहा कि जातीय गणना लाभकारी है इसलिए इसे बिहार में कराया गया है। देश स्तर पर जो पिछड़ गये हैं दब गये हैं और आगे नहीं आ पाए हैं उन सबको इससे लाभ होगा। 


मीरा कुमार ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन बहुत ही सद्भावपूर्ण हुआ ये ऐतिहासिक थी ऐसा कभी नहीं हुआ था कि इतने सारे दल एक साथ आए हो। मीरा कुमार ने कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने जाने के बाद वैसे लोगों को फायदा होगा जो विकास की रफ्तार में पिछड़ गये हैं। खासकर पिछड़ी जाति, अतिपिछड़ी जाति, दलित वर्ग की आबादी की जानकारी होगी और उनके विकास के लिए योजनाएं बनाने में सहूलियत होगी। इससे उन तक लाभ पहुंचने में भी आसानी होगी। 


मीरा कुमार ने कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट प्रकाशित होना बहुत जरूरी था। इसके प्रकाशन से सभी वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। मीरा कुमार ने यह बातें सासाराम में कही। सासाराम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह यादव की प्रतिमा के अनावरण के लिए वे आईं थी। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की जातीय आधारित गणना रिपोर्ट को लेकर पत्रकारों से बातचीत की।