Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट
15-Dec-2021 10:13 PM
PATNA: आंखों में उज्जवल भविष्य के सपने संजोए मेडिकल क्षेत्र में सफलता की कोशिश कर रहे लाखों छात्र देश के कठिनतम प्रतियोगिताओं में एक नीट की तैयारी और उसमें सफलता प्राप्त करने की लगातार कोशिश करते हैं। इनमें कई मेधावी छात्र सही दिशा निर्देश के अभाव में सफलता से वंचित रह जाते है। ऐसे में भाग्य को कोशना उनकी नियति बन जाती है। छात्रों के समस्याओं के समाधान के लिए बिहार एवं झारखंड का मेडिकल में अग्रणी संस्थान गोल इंस्टीट्यूट द्वारा पटना के कालिदास रंगालय में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों छात्र इस सेमिनार में शामिल हुए। सेमिनार के छात्रों को संबोधित करते हुए गोल इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन सिंह ने सफलता के टिप्स बताए। विपिन सिंह ने कहा कि समय का प्रबंधन करते हुए रोजाना 10 घंटे या ज्यादा की पढ़ाई करें। पॉजिटिव सोच एवं आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें। एनसीईआरटी की पुस्तक को तैयारी के मुख्य केंद्र में रखें। प्रत्येक चैप्टर के प्रश्नों का अभ्यास करें। डाउट्स प्रश्नों के लिए शिक्षक एवं डिस्कशन का मदद लें। टेस्ट के माध्यम से अपने गलतियों को जाने एवं लगातार उसे सुधारने की कोशिश करें। सही एवं जानकारी व्यक्ति के निगरानी में सही दिशा निर्देश को फॉलो करें।
छात्रों को मार्गदर्शित करते हुए गोल के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि छात्रों के लिए 11वीं और 12वी के दौरान तैयारी के लिए मिल रहा समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। छात्र अगर इस समय को सही दिशा में खुद को अनुशासित रखते हुए लगाए तो उन्हें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान छात्र मोबाइल, टीवी, सोशल मीडिया एवं इस तरह के अन्य चीजों में अपना बहुमूल्य समय न गवाएं। अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रखते हुए इमानदारी से प्रयास करें। सेमिनार में छात्रों को 2021 नीट में सफलता हासिल करने वाले छात्र प्रिंस कुमार ने भी छात्रों को सफलता से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। सेमिनार का संचालन आनंद वत्स के द्वारा किया गया। सेमिनार में गोल इस्टीट्यूट के कई महत्वपूर्ण लोग भी उपस्थित थे।