मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
24-Sep-2020 02:05 PM
PATNA : पटना में लगातार दूसरे दिन खुदकुशी का मामला सामने आया है. बुधवार को पीएमसीएच के डॉक्टर के बाद गुरुवार को एमबीए के स्टूडेंट ने फांसी लगा ली. मामला फुलवारीशरीफ के किसान कॉलोनी का है.
चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के एमबीए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 22 साल के विक्की कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि विक्की ालंदा के रहुई बीघा प्रखंड के उतरनावां गांव का मूल निवासी विक्की नरेश कुमार का एकलौता बेटा था.
नरेश अपनी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ फुलवारीशरीफ के किसान कॉलोनी में रहते थे. नरेश की पत्नी एक निजी क्लीनिक में नर्स हैं, जबकि बेटा विक्की कुमार चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में एमबीए प्रथम सेमेस्टर का छात्र था. बुधवार की रात मां अस्पताल चली गई थी औऱ बहन दूसरे कमरे में सोई थी. तभी विक्की ने पंखे में गमछी से फांस लगा ली. मामला का पता गुरुवार को तब चला जब देर तक बह कमरे से बाहर नही निकला. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों का बुरा हाल है.