Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर
03-Mar-2020 07:57 AM
PATNA : पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगे हैं। पटना नगर निगम के उप नगर आयुक्त नुरुल हक शिवानी ने मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार के साथ-साथ उनके सहयोगी पार्षदों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। नगर आयुक्त को पत्र लिखकर उप नगर आयुक्त ने इसकी शिकायत की है।
उप नगर आयुक्त ने जो पत्र लिखा है उसमें यह आरोप लगाया गया है कि निगम कार्यालय की शाखाओं में पार्षद और उनके प्रतिनिधि के साथ ही संवेदकों की तरफ से सरकारी काम में अड़ंगा लगाया जाता है। पार्षदों और ठेकेदारों का मन इतना बढ़ा हुआ है कि वह खुद ही फाइलों को इधर-उधर करने लगते हैं। अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी इस पर टोका टोकी करता है तो उनके साथ बदसलूकी की जाती है। मेयर पुत्र की मनमानी से परेशान उप नगर आयुक्त ने कहां है कि इतने दबाव में काम करने से बेहतर होगा कि उनका तबादला करवा दिया जाए।
उप नगर आयुक्त ने आरोप लगाया है कि निगम कार्यालय को मेयर की बजाय उनके बेटे शिशिर कुमार संचालित कर रहे हैं। मेयर पुत्र लगातार सरकारी काम में दखलअंदाजी करते हैं। उप नगर आयुक्त ने कहा है कि मेयर के बेटे शिशिर कुमार अधिकारियों के साथ बदसलूकी भी करते हैं। योजनाओं का स्टीमेट बड़ा करके बनाने का दबाव बनाया जाता है। शिशिर कुमार पर इसके पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। पटना के पार्षद पिंकी कुमारी ने शिशिर कुमार के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया था। यह मामला महिला आयोग के पास है। अपने बेटे शिशिर कुमार के ऊपर लगे आरोपों को मेरा सीता साहू ने एक बार फिर से खारिज किया है, लेकिन पटना नगर निगम से ताल्लुक रखने वाला हर शख्स जानता है कि सीता साहू की बजाय शिशिर कुमार का निगम कार्यालय में दबदबा है। अब देखना होगा कि मेयर पुत्र की मनमानी को लेकर बार-बार आरोप लगने के बाद सरकार इस मामले में सचेत होती है या फिर यह सिलसिला पहले की तरह जारी रहता है।