ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / मेयर निकाल रही हैं पटना में जमा पानी लेकिन निकलिए नहीं रहा है...

मेयर निकाल रही हैं पटना में जमा पानी लेकिन निकलिए नहीं रहा है...

22-Sep-2019 05:46 PM

By Rahul Singh

PATNA : बारिश हुई और राजधानी डूबी। जी हां, पटना में रहने वाले लोग अब इस हकीकत के साथ जीना सीख चुके हैं। पटना के ज्यादातर इलाके जलजमाव से ग्रस्त हैं। लोगों के घरों में घुटने भर पानी जमा है लेकिन जिनके ऊपर इस मुसीबत से निजात दिलाने की जवाबदेही है। अब उनकी बात भी सुन लीजिए। 

पटना में जलजमाव पर मेयर सीता साहू का दिलचस्प बयान सामने आया है। सीता साहू ने कहा है कि वह पानी निकाल तो रही है लेकिन निकल नहीं रहा है। सीता साहू यह तो नहीं बता रहीं कि पटना के दर्जनों मोहल्ले में कई दिनों से जमा पानी आखिर नगर निगम कैसे निकाल रहा है लेकिन बड़ी लाचारी के साथ इतना जरूर कह रही हैं कि निकालने पर भी पानी नहीं निकल रहा है। 

हालांकि सीता साहू यह बताना नहीं भूल रहीं कि 2 साल पहले जब वह पटना की मेयर नहीं थीं तो राजधानी के मोहल्ले ज्यादा डूबा करते थे, अब तो डूबने में कमी आई है। पानी कब तक निकलेगा इसका सीधा जवाब भले ना हो लेकिन मेयर बता रही हैं कि नाला बन रहा है। आगे सब कुछ ठीक होने वाला है।