गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Sep-2024 04:48 PM
By First Bihar
ARWAL:- अरवल में बेलगाम ट्रक ने एक बच्चे को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र के खभैनी मोड़ की है जहां NH139 पर एक तेज गति से आ रही ट्रक ने एक किशोर को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को पूरी तरह बाधित कर दिया।
जिससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी. घटना के बारे में बताया जाता है कि बीते दिनों मृतक की मौसी की मौत हो गयी थी। इस बात की सूचना पाकर वह मौसी के घर खभैनी आ रहा था तभी इसी क्रम में एक बेलगाम ट्रक ने किशोर को कुचल डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
घटना से गुस्साएं लोगों ने रोड को जाम कर हंगामा करने लगे। लोगों के प्रदर्शन के बाद एनएच पर आवागमन बाधित हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। मृतक की पहचान फेकू बिगहा गाँव निवासी संतोष साहू के पुत्र करीब 7 वर्षीय हर्ष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।