ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

मौसम विभाग ने बिजली गिरने की दी चेतावनी : मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर में 8 बजे तक रहें अलर्ट

मौसम विभाग ने बिजली गिरने की दी चेतावनी : मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर में 8 बजे तक रहें अलर्ट

11-Jun-2021 05:57 PM

PATNA : बिहार में आकाशीय बिजली को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. आज शाम 5:30 बजे से अगले 2 घंटे के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है. शाम 5:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच मुजफ्फरपुर वैशाली और समस्तीपुर जैसे जिलों में तेज बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. 


बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है. उधर अलर्ट के बीच पटना सिटी में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फतुहा रेलवे स्टेशन के पास वट वृक्ष के पास ये लोग खड़े थे तभी अचानक से ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से इनकी जान चली गई.


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह प्री मानसून का दौर है. ऐसे में इस तरह की बारिश होना स्वभाविक है. उम्मीद है की अगले कुछ ही घंटों में बिहार में मानसून की एंट्री हो जाएगी. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं. जान-माल की क्षति न हो, इसके लिए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है.


बिहार में मानसून पूर्णिया के रास्ते इंटर करेगा. माना जा रहा है कि मानसून बिहार में आज शाम से लेकर कल 12 जून की शाम तक बिहार में प्रवेश करेगा. लेकिन उससे पहले कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान उत्तर बिहार में अगले दो दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.