गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
02-Dec-2023 08:29 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: बिहार में शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के आदेश पर शिक्षक संघों के खिलाफ उनके नेताओं का वेतन रोकने की कार्रवाई शुरू हो गई है। केके पाठक ने स्पष्ट आदेश दे दिया है कि शिक्षक किसी भी तरह का संघ और मोर्चा बनाने से परहेज करें। लंबे समय बाद केके पाठक के खिलाफ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया सामने आई है। चंद्रशेखर ने कहा है कि मौलिक अधिकारों पर चोट करने वालों की दुर्गति होगी।
दरअसल, शनिवार को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जहानाबाद पहुंचे थे। लोदीपुर में मध्य विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चंद्रशेखर ने अपनी भड़ास निकाल दी। चंद्रशेखर ने कहा कि संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार का हक सभी को है।चाहे प्रधानमंत्री हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी संविधान प्रदत मौलिक अधिकारों के हनन का अधिकार नहीं है, मौलिक अधिकारों का हनन करने वाले व्यक्ति की दुर्गति तय है।
हालांकि, इस दौरान उन्होंने केके पाठक से मतभेद की बात से इनकार किया और कहा कि वे शिक्षा विभाग के मंत्री हैं और केके पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं।शिक्षा विभाग में काफी तेजी से नियुक्तियां हो रही हैं। एक महीने में फिर से शिक्षकों की बहाली शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अगर कोई कदम उठया जा रहा है तो सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक शिक्षकों की उपस्थिति के निर्देश को भी सही बताया है।