TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
15-Feb-2024 11:40 AM
By First Bihar
BAGHA : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में गुरुवार सुबह मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। हादसा एनएच-727 पर शनिचरी थाने के मिश्रौली चौक के समीप हुआ। छात्र की बाइक को बस ने दाहिने चढ़कर सामने से ठोकर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरे छात्र को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और आगजनी कर बेतिया-लौरिया एनएच को जाम कर दिया।
वहीं, मृतक छात्र की पहचान सिरिसिया थानाक्षेत्र की नौगांवा के चरगाहा वार्ड-5 के स्व. नंदकिशोर मिश्रा के पुत्र प्रदीप मिश्रा के रूप में हुई है। वह बेतिया के केदार पांडे हाई स्कूल स्थित केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहा था। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सैंकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पर शनिचरी और सिरिसिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
उधर, पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक शव को घटनास्थल से उठाया नहीं जा सका है। शनिचरी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने बताया लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सरकार प्रावधान के अनुसार आश्रित को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।