बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
31-Mar-2020 01:03 PM
PATNA : बिहार बोर्ड इस बार मैट्रिक का रिजल्ट तय समय पर नहीं दे पाएगा। शिक्षकों की हड़ताल के बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने महज 42 दिनों में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया लेकिन अब कोरोना संकट ने बिहार बोर्ड के कॉपी जांच का काम पूरी तरह ठप कर दिया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने मैट्रिक की कॉपी जांच के काम को अब 14 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। कोरोना की महामारी से एहतियातन किए गये लॉकडाउन के बीच कॉपी जांच को पहले 31 मार्च तक स्थगित किया गया था लेकिन अब इसे बोर्ड ने आगे बढ़ाते हुए 14 अप्रैल तक कर दिया है।
बताया जा रहा है कि अभी तक केवल 75 फीसदी कांपियों का ही जांच हो सकी है, जबकि 25 फीसदी अभी बाकी है। फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से हुए देश भर में लॉकडाउन की वजह से सारा काम रोक दिया गया है।अब 14 अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य स्थगित किए जाने के बाद रिजल्ट में देरी तय है।
बिहार बोर्ड के द्वारा इस सम्बंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और मूल्यांकन केंद्र निदेशक को पत्र जारी किया गया है। बता दें कि BSEB ने 24 मार्च को इंटर के तीनो संकायों का रिजल्ट जारी किया था। वहीं मैट्रिक के परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद की जा रही थी। कॉपियों का मूल्यांकन 28 मार्च 2020 को पूरा किया जाना था।