ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / BIHAR NEWS : नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! मातम में बदला...

BIHAR NEWS : नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! मातम में बदला शादी का माहौल, बहन का तिलक चढ़ाने गए भाई की मौत

23-Nov-2024 12:01 PM

By First Bihar

GAYA : बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गया जिले का है जहां हर्ष फायरिंग ने शादी के माहौल को मातम में बदल दिया। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपनी बहन का तिलक चढ़ाने गया था। घटना गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गोली चलाने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 25 वर्षीय कुन्दन कुमार के रूप में हुई है जो पूर्व प्रमुख अनिल पासवान का बेटा था और यह अरवल जिले के कुर्था थाना इलाके के जगदीशपुर का रहने वाला था। अनिल पासवान कुर्था प्रखंड के पूर्व प्रमुख हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। तिलक समारोह में लड़की के भाई की मौत की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।


बताया जा रहा है कि खड़गपुरा निवासी रणजीत पासवान के पुत्र का तिलक समारोह चल रहा था। लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी क्रम में लड़के पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग की चपेट में आने से लड़की के ममेरे भाई कुर्था थानाक्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम निवासी पूर्व प्रमुख अनिल पासवान के 25 वर्षीय कुंदन कुमार आ गया और गोली लगने से उसकी मौत हो गई।


कुंदन को खून से लथपथ हालत में अनुमंडलीय अस्पताल, टिकारी लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गया रेफर कर दिया। अस्पताल जाने के क्रम में ही कुंदन की मौत हो गई। कुंदन की मौत की खबर सुनते ही तिलक का विधान सम्पन्न नहीं किया गया। हर्ष फायरिंग में घटित घटना की सूचना पर टिकारी थाना की पुलिस ने जांच शुरू की है। मृतक के पिता की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फायरिंग करने वाले कि पहचान में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मगध मेडिकल भेजा गया है।