Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
06-Jan-2022 07:50 AM
PATNA : तीसरी लहर को लेकर नई बंदिशें लागू होने के बाद आज से राजधानी पटना में सख्ती भी देखने को मिलेगी पटना में अगर आप आज से मास्क के बगैर घर से बाहर निकले तो आपको फाइन देना पड़ेगा. इतना ही नहीं अगर किसी गाड़ी में मास्क के बगैर लोग सफर करते पाए गए, तो उस गाड़ी को भी जप्त किया जा सकता है. पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना नियंत्रण के लिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
सावर्जनिक स्थल पर बगैर मास्क के अगर कोई व्यक्ति पाया गया तो धावा दल उसे फाइन करेगा. राजधानी पटना में आज धावा दलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है इतना ही नहीं गाड़ियों की चेकिंग भी बढ़ाई जाएगी. इस दौरान ना केवल गाड़ियों का डॉक्यूमेंट चेक किया जाएगा, बल्कि उस पर सफर करने वाले लोग मास्क पहने है या नहींं यह भी देखा जाएगा. दोनों ही परिस्थिति में उन्हें फाइन किया जा सकता है. उधर रेलवे ने भी स्टेशन और रेल परिसर पर बगैर मास्क देखे जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. पटना जंक्शन आरपीएफ निरीक्षक के मुताबिक अधिकारी और जवानों को निर्देश दिया गया है कि वह रेल परिसर के हर इलाके में निगरानी रखें और बगैर मास्क घूमने वाले लोगों के ऊपर एक्शन ले.
फिलहाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट को 100 फ़ीसदी क्षमता के साथ चलाने की इजाजत दी गई है. लेकिन बस और ऑटो चालकों और कंडक्टर को मास्क पहनना जरूरी होगा. यात्रियों के लिए मास्क पहले ही जरूरी है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो गाड़ी जप्त कर ली जाएंगी. जिस मंडी या बाजार में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं होगा उसे अस्थाई तौर पर प्रशासन बंद कर देगा. जिले के डीएम और मजिस्ट्रेट इसकी खुद निगरानी करेंगे.