ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / आरा पहुंचा शहीद दारोगा मिथिलेश का पार्थिव शरीर, भोजपुर एसपी ने दी सलामी,...

आरा पहुंचा शहीद दारोगा मिथिलेश का पार्थिव शरीर, भोजपुर एसपी ने दी सलामी, परिवार में मातम

21-Aug-2019 02:04 PM

By 7

ARA : छपरा के मढ़ौरा बाजार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए एसआईटी बल के सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार साह का पार्थिव शरीर आरा पहुंचा. भोजपुर एसपी सुशील कुमार शहीद को सलामी देने उनके घर पहुंचे. इससे पहले पटना में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शहीद सब इंस्पेक्टर और सिपाही को श्रद्धांजलि दी. शहीद के घर वालों में मातम का माहौल है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. शहीद सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार साह भोजपुर जिले के आरा नगर थाना इलाके के मझौआ मुहल्ले के निवासी थे. जांबाज पुलिसकर्मी को खोने के बाद स्थानीय लोगों की भी आंखें नम हैं. मिथिलेश की पहचान जिले के तेजतर्रार दारोगा में थी. बता दें कि मंगलवार की देर शाम सारण में छापेमारी करने गई एसआइटी टीम पर अपराधियों ने हमला बोल दिया था. छपरा के मढ़ौरा बाजार स्थित एलआइसी ऑफिस के सामने स्कॉर्पियो सवार अपराधियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. जिसमें एक दारोगा और सहरसा जिले के हवलदार फारुख आलम शहीद हो गए थे. एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी थी कि छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र में डकैती की घटना हुई थी, जिसकी जांच के लिए एसआइटी गठित की गई थी. टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए जा रही थी, उसी दौरान अपराधियों ने मढ़ौरा में पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट