ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / शहीद रोशन को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, मंत्री नीरज...

शहीद रोशन को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, मंत्री नीरज कुमार और श्रवण कुमार ने दी श्रद्धांजलि

01-Aug-2019 06:34 PM

By 7

NALANDA : छत्तीसगढ़ में शहीद नालंदा के लाल को आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान पूरे गांव में गमगीन माहौल रहा. पंचतत्व में विलीन हो रहे शहीद को देख कर हर किसी की आँखें नम हो गई. शहीद को श्रद्धांजलि सूचना एवं प्रसारण मंत्री नीरज कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार उनके गांव पहुंचे. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान नालंदा के CRPF जवान रोशन कुमार शहीद हो गए थे. पटना एयरपोर्ट पर शहीद के पार्थिव शरीर के पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. शहीद के शव की अगुवानी करने पटना एयरपोर्ट पर तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे. हवाई अड्डे पर मौजूद पटना के डीएम, एसएसपी और तमाम आलाधिकारी ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल मालाएं चढ़ायीं. इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नालंदा जिले के फतेहपुर ले जाया गया. जहां उन्हें पूरे मान सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनके अंतिम संस्कार के समय मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री नीरज कुमार, विधायक रवि ज्योति, डीएम योगेंद्र सिंह, सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र राजगीर के प्राचार्य ब्रिगेडियड के वीरेंद्र सिंह और एसपी मौजूद थे. इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शहीद हुए रोशन कुमार ने वीरता का परिचय दिया. उनकी कुर्बानी राष्ट्र हित के लिए है. नीरज कुमार ने शहीद के सम्मान में कहा कि उन्होंने अपनी कुर्बानी देकर देश और समाज की रक्षा की है. नालंदा से राज की रिपोर्ट