ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / मार्केट से गायब हो रहे 2000 रुपये के नोट, अब ATM से भी...

मार्केट से गायब हो रहे 2000 रुपये के नोट, अब ATM से भी नहीं निकलेंगे

09-Feb-2022 07:24 AM

PATNA : देश में नोटबंदी के बाद करेंसी के अंदर बदलाव किया गया था। सरकार ने पहली बार 1000 रुपये के नोट बंद करते हुए 2000 रुपये का नोट प्रचलन में लाया था लेकिन अब धीरे-धीरे बाजार से 2000 रुपये के नोट कम हो रहे हैं। 2000 रुपये के नोटों की कमी देखी जा रही है। खास बात यह है कि अब 2000 रुपये के नोट एटीएम से भी नहीं निकलेंगे। पटना के एटीएम में जो कैलीबर लगाए गए थे उसमें बदलाव किए जा रहे हैं। 


नोटबंदी के बाद सरकार ने 2000 रुपये के नोट एटीएम से निकलने के लिए कैलीबर में बदलाव किया था लेकिन अब एक बार फिर से इसमें बदलाव किया जा रहा है और नए कैलीबर लगने के बाद केवल छोटे नोट ही एटीएम से बाहर आएंगे। इस बात की पुष्टि खुद ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने की है। डीएन त्रिवेदी के मुताबिक एटीएम में 2000 रुपये के कैलीबर की जगह अब कई जगहों पर 500 के कैलीबर लगाए जा रहे हैं। बैंक के यूनियंस के एक और महत्वपूर्ण सदस्य संजय तिवारी के मुताबिक ग्राहकों को एटीएम से अब 2000 रुपये के नोट की जगह 500 रुपये के नोट ज्यादा जारी होंगे।


2000 रुपये के नोट को लेकर एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। इस जानकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बीते साल मार्च महीने के बाद से बैंकों को 2000 रुपये  के नोटों की आपूर्ति बंद कर रखी है। आरबीआई में 2000 रुपये के नोट लिए तो जा रहे हैं लेकिन नए नोट नहीं जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि आने वाले वक्त में शायद 2000 रुपये के नोट प्रचलन से बाहर हो जाएं। बाजार से लेकर सशंकित भी है।


2000 रुपये के नोट 2016 में नोटबंदी के बाद प्रचलन में आए थे। इस समय 1000 रुपये के नोट को बंद कर दिया गया था। इसके बाद में विशेषज्ञों की एक कमेटी ने दो हजार रुपये के नोट प्रचलन में लाने के फैसले पर कई सवाल उठाए थे। एआईबीओए के संयुक्त सचिव ने कहा कि कई भ्रष्टाचारियों के यहां से 2000 रुपये के नोट बड़ी संख्या में मिले हैं। बड़े नोट को प्रचलन में कम कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है।