मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Nov-2024 08:10 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के अटल पथ और मरीन ड्राइव के नाम से प्रसिद्ध गंगा पथ पर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंटबाजी और रफ ड्राइविंग करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे बाइकर्स पर लगाम कसने की पटना ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। अब इनकी नजर से बचना मुश्किल हैं। पटना ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ऐसे 46 बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की है।
पटना में 5 बाइकर्स पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इनकी बाइक को जब्त किया गया है। इनके मोबाइल से स्टंटबाजी और रफ ड्राइविंग किये जाने का वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि जिन युवकों को चिन्हिंत किया गया है वो सभी सोशल मीडिया पर रील्स लगाते हैं और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंटबाजी करते हैं। रफ ड्राइविंग करते पकड़े गए लड़कों की उम्र 20 से 25 साल है। इनका 6 महीने में 3 से ज्यादा चलान पेंडिंग है। जिसकी राशि इन लोगों ने जमा तक नहीं कराया है।