ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / मरीज की मौत के बाद निजी नर्सिंग होम ने परिजनों से मंगवाई 35...

मरीज की मौत के बाद निजी नर्सिंग होम ने परिजनों से मंगवाई 35 हजार की दवा, राज खुला तो जमकर हुआ बवाल

10-Mar-2020 05:32 PM

By tahsin

PURNIA : यूं तो प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी की खबरें गाहे-बगाहे सामने आती ही रहती हैं लेकिन पूर्णिया के एक निजी नर्सिंग होम ने मानवीयता को ताक पर रखते हुए डॉक्टरी के पेशे को तार-तार कर दिया। पूर्णिया के प्राइवेट हॉस्पिटल गैलेक्सी पर आरोप लगा है कि यहां मरीजों की मौत के बाद भी परिजनों से दवाएं मंगाई जाती हैं। 


पूर्णिया के गैलेक्सी हॉस्पिटल में 2 मरीजों की मौत के बाद मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज की मौत होने के बावजूद उनसे 35 हजार रुपये की दवाई अस्पताल प्रबंधन ने मंगवा ली। जब इसकी भनक परिजनों को लगी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस गैलेक्सी हॉस्पिटल पहुंचे तो परिजनों का शक सही निकला। गैलेक्सी हॉस्पिटल ने जिन मरीजों के इलाज के लिए दवा मंगवाई थी दरअसल उनकी मौत हो चुकी थी। 


हंगामा इतना बढ़ गया है कि तीन थानों की पुलिस गैलेक्सी हॉस्पिटल बुलानी पड़ी। परिजनों का हंगामा देखकर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गए। सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे ने कहा है कि अस्पताल पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं और इस मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।