ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / news / मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, इलाज में...

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

11-Sep-2021 08:01 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने इमरजेंसी वार्ड में भी जमकर तोड़फोड़ की।


इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। सिविल सर्जन ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश उपाधीक्षक को दिया है। 


बगहा के रत्नमाला निवासी मो. ईशा के पुत्र असलम की अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़-फोड़ कर दी। सिविल सर्जन ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। 


उपाधीक्षक डा. एसपी अग्रवाल ने बताया की असलम की हालत नाजुक थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने मरीज को बेतिया ले जाने में देर लगा दी जिसके कारण बेतिया जाने के क्रम में युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। 


युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने बगहा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी है। लोगों को समझाने की कोशिश भी नाकाम साबित हुई। इस संबंध में अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हंगामा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश सीएस ने दिया।

news image