हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Jul-2021 09:50 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: यूं तो डॉक्टर को लोग भगवान का दर्जा देते हैं लेकिन डॉक्टर की लापरवाही से जब किसी की जान चली जाती है तो लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिलता है। सोमवार को बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर द्वारा सुई लगाने के तुरंत बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। सहायक थाना लोहियानगर इलाके में घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और क्लिनिक में तोड़फोड़ कर दी।

आक्रोशित परिजनों का कहना है कि आधुनिक दौड़ में डॉ. भगवान नहीं बल्कि हैवान बन चुके हैं। मासूम की जान जाने से उसके परिजनों में काफी रोष व्याप्त है। मृतक की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के महना निवासी अखिलेश कुमार की पुत्री के रूप में की गयी है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि तीन-चार दिनों से खांसी सर्दी और बुखार से बच्ची पीड़ित थी जिसके बाद वे डॉक्टर को दिखाने क्लिनिक में आए थे.

बच्ची की हालात बिगड़ता देख वे बार-बार डॉक्टर से बच्ची के जान बचाने की गुहार लगाने लगे लेकिन डॉक्टर ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। जैसे ही बच्चे की मौत हुई वैसे ही परिजनों ने क्लीनिक पर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की गयी। इस घटना के बाद क्लीनिक में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को किसी तरह शांत कराया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों के द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि लापरवाही के कारण बच्ची की जान गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
