ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

बिहार : मार्च में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम

26-Feb-2021 02:20 PM

PATNA : मार्च में बैंक से जुड़े काम निपटाने हैं तो थोड़ी सतर्कता बरतने की ज़रुरत है क्योंकि मार्च में बिहार के सभी बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे. दरअसल, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि 15 और 16 मार्च को दो दिनों के लिए बैंकों की हड़ताल रहेगी. इसके साथ महीने की 7, 14, 21 और 28 तारीख को जहां साप्ताहिक बंदी है. वहीं, 22 मार्च बिहार दिवस और 29 व 30 मार्च को होली का अवकाश है. साथ ही 13 और 27 मार्च को दूसरे और चौथे शनिवार की बैंक की छुट्टी है.


आपको बता दें कि मार्च में होली और महाशिवरात्रि जैसे त्योहार भी हैं. विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम होने के बाद भी चेक क्लियरेंस और लोन जैसे ऐसी कई कार्य हैं जिसके लिए हमें अक्सर बैंक शाखा जाना पड़ जाता है. ऐसे में आप अभी से यह तय कर लें कि अगर बैंक से जुड़ा कोई काम हो तो जल्द कर लें. नहीं तो छुट्टियों के कारण आपका काम और समय प्रभावित हो सकता है.


वहीं मार्च के अंतिम दिन यानी 31 मार्च को बैंक तो खुले रहेंगे, लेकिन वार्षिक लेखाबंदी की वजह से भी आम लोगों का कामकाज प्रभावित होता है. इस तरह से देखें तो कुल 12 दिन बैंकिंग कामकाज नहीं हो सकेगा.