ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / चुनावी साल में नीतीश के प्रति उमड़ा RJD विधायकों का प्रेम, मानव श्रृंखला...

चुनावी साल में नीतीश के प्रति उमड़ा RJD विधायकों का प्रेम, मानव श्रृंखला में हुए शामिल

19-Jan-2020 12:59 PM

PATNA:  भले ही आज के मानव श्रृंखला का विरोध राजद ने किया है, लेकिन राजद के विधायक और एमएलसी ने इसका समर्थन किया और मानव श्रृंखला में प्रेमा चौधरी, महेश्वर प्रसाद, फराज फातमी और संजय प्रसाद ने पार्टी की परवाह छोड़ श्रृंखला में शामिल हुए. 

चुनावी साल को लेकर भी रणनीति

बिहार में अक्टूबर के करीब विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर जिस विधायकों को खतरा महसूस हो रहा है वह जदयू के प्रति प्रेम दिखा रहे हैं. इसलिए आगे की रणनीति को लेकर पार्टी के विरोध के बाद भी आज शामिल हुए हैं.

वैशाली में प्रेमा चौधरी तो चकाई में संजय प्रसाद हुए शामिल

पातेपुर की राजद विधायक प्रेमा चौधरी वैशाली में शामिल हुई तो एमएमली संजय प्रसाद जमुई के चकाई में मानव श्रृंखला में शामिल हुए. गायघाट के राजद विधायक महेश्वर प्रसाद ने मुजफ्फरपुर में मानव श्रृंखला में शामिल होकर नीतीश के प्रति अपना प्रेम जताया. 


केवटी विधानसभा से राजद विधायक फराज फातमी भी हुए शामिल

दरभंगा के केवटी विधानसभा से विधायक फराज फातमी ने आज मानव श्रृंखला में भाग ले राजद के विरोध को नकारते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान ही सारे दलों ने इस मानव श्रृंखला का समर्थन किया था और मैं भी पूरे भारत में इसका संदेश देना चाहता हूं. मैंने पार्टी लाइन से हटकर कोई भी कार्य नहीं किया है. जिन लोगों ने पार्टी विरोध में कार्य किया है उन पर पार्टी एक्शन क्यों नहीं ले रही. विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार तेज प्रताप यादव ने विरोध किया उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया. क्योंकि वह लालू प्रसाद यादव के लड़के हैं. अब देखना है कि चुनाव के दौरान इसका तीनों को क्या फायदा मिलने वाला है. वही, राजद तीनों पर किस तरह की कार्रवाई करती है, क्योंकि तीनों ने पार्टी के खिलाफ जाकर मानव श्रृंखला में शामिल हुए हैं.