गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
03-Mar-2020 05:33 PM
By saif ali
LAKSHISARAI : नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा स्पेशल अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. एक बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने नक्सली कमांडर जय पासवान उर्फ अशोक पासवान को धर दबोचा है. गिरफ्त हार्डकोर नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि उसने कई राज को पुलिस के सामने उगला है.
डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि एक बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है. डीआईजी मनु महाराज को मिली सूचना के बाद जमुई और मुंगेर प्रक्षेत्र इलाके में नक्सलियों के पूर्व एरिया कमांडर जय पासवान उर्फ अशोक पासवान को गिरफ्तार किया गया है. जिसके ऊपर लगभग आधा दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं.
डीआईजी मनु महाराज ने बताया एरिया कमांडर नक्सली जय पासवान लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर में छिपा हुआ है. इसकी सूचना मिलने के बाद लखीसराय एसपी के द्वारा टीम का गठन किया गया. इस टीम में जमुई पुलिस और कोबरा बटालियन को भी शामिल किया गया. महेशपुर गांव में अरुण पासवान नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर कुख्यात माओवादी जय पासवान उर्फ़ अशोक पासवान को गिरफ्तार किया गया.
डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि पूछताछ के दौरान हार्डकोर नक्सली विजय पासवान में कई जानकारी पुलिस को दी है. पूछताछ के दौरान नक्सली ने बताया कि वह नक्सलियों के शीर्ष नेताओं के निर्देश के अनुसार संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को संगठन में भर्ती करने सहित लेवी वसूलने का काम करता है. पुलिस से बचने के लिए वे अपने संबंधी अरुण पासवान के घर जाकर छिप गया था. कुख्यात नक्सली जय पासवान पर मुंगेर जमुई लखीसराय में कुल 12 नक्सली कांडों के मामले दर्ज हैं.