सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-Dec-2019 06:26 PM
By saif ali
MUNGER: मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज ने गांधी गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को जाली नोट और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मनु महाराज ने बताया कि लंबे समय से गांधी गैंग के ऊपर नजर रखी जा रही थी। इस अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य काम जाली नोटों का धंधा करना आम की सप्लाई करना सुपारी लेकर हत्या करना और नोट डबलिंग के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करना है। पकड़े गए गिरोह का लिंक अंतरराज्यीय आर्म्स सप्लायर मनोज के साथ है जो पटना का रहने वाला है।
डीआईजी ने कहा 20 दिसंबर को जमुई के सिलचर में हुए गोलीकांड में शामिल अपराधकर्मियों के मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई जिसमें मनोज कुमार, राजेश कुमार उर्फ छोटू, शंभू कुमार उर्फ नवीन सिंह और मोहम्मद शाहनवाज उर्फ गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
मनु महाराज ने बताया जमुई में हुई गोलीबारी के दौरान आर्म्स डीलर मनोज ने अपराधियों को हथियार मुहैया कराया था।गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 पिस्टल, 16 कारतूस, 9 मोबाइल, 1 लाख से अधिक जाली नोट, 56,600 रुपया नकद बरामद किया गया है।डीआईजी ने बताया गिरफ्तार आर्म्स तस्कर मनोज से पूछताछ में दूसरे आर्म्स तस्कर मो.मजबूर के बारे में जानकारी मिली। मनोज की निशानदेही पर जमुई ज़िला के गोपी को गिरफ्तार किया गया है । वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है