बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
10-Sep-2020 06:48 PM
By Priya Ranjan Singh
SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है. जहां बिहार सरकार में मंत्री संजय झा के काफिले की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. घटना के बाद बिना गाड़ी रोके जल संसाधन मंत्री संजय झा तेज रफ़्तार में निकल गए. जिसके बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. स्ताहनीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया है. गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
घटना सुपौल जिले के सरायगढ़ थाना इलाके की है. जहां बिहार सरकार में मंत्री संजय झा के काफिले की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक जल संसाधन मंत्री संजय झा सुपौल के बीरपुर में कोसी नदी को लेकर बनने वाले फिजिकल माडलिंग सेंटर का भुमि पूजन करने जा रहे थे. इस दौरान एनएच 57 से बीरपुर जाने के क्रम में 23.75 किमी की दूरी पर संजय झा के काफिले की चपेट में एक मासूम बच्ची आ गई.

इस घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची की मौत के बावजूद भी संजय झा की गाड़ी नहीं रुकने को लेकर वहां के स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं. पुलिस की गाड़ी को भी निशाना बनाया गया है. प्रशासन की गाड़ी पर पथराव होने से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. गाड़ी का शीशा टूट गया है. सरायगढ़ थाना की टीम मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है.
उधर दूसरी ओर जब इस घटना के बारे में जल संसाधन मंत्री संजय झा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ जानकारी नहीं है. हालांकि बाद में अफसरों ने इस घटना के बारे में उन्हें बताया. उन्होंने कहा कि डीएम और एसपी को फोन कर इस मामले को देखने को कहा है.
