Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
10-Sep-2020 09:11 PM
By saif ali
MUNGER : जिले में बिहार सरकार में मंत्री शैलेश कुमार का पुतला दहन किया गया. बिहार पुलिस में तैनात महिला सिपाही स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच में बाधक बनने का आरोप लगाया गया है. एनसीपी ने ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार का पुतला दहन किया और उनके ऊपर स्नेहा हत्याकांड के गुनाहगारों को बचाने का आरोप लगाया.
एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने मुंगेर के जमालपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार का पुतला दहन करते हुए कहा कि स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए. संजय केसरी ने कहा कि स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच में बाधक बन रहे मंत्री शैलेश कुमार जवाब दें कि बिहार की बेटी स्नेहा को इंसाफ कब मिलेगा.
एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि सत्ता की हनक में मंत्री शैलेश कुमार अपने स्वजातीय स्नेहा के हत्यारों को सजा दिलाने की राह में बाधक बने हुए हैं. जिसे अब क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि स्नेहा की बर्बर हत्या को आत्महत्या बताने वालों के पक्ष में खड़े मंत्री शैलेश कुमार को जवाब देना होगा कि आत्महत्या करने वाली स्नेहा का पूरा शरीर खून से लथपथ कैसे था, बांया हाथ टूटा हुआ कैसे था और दाहिना पैर मुड़कर कुर्सी पर कैसे आ गया था. स्नेहा को इंसाफ में बाधक बने मंत्री का महिलाओं के द्वारा विरोध करवाया जाएगा.