ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / मंत्री मुकेश सहनी ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय मछुआरा दिवस, सैकड़ों युवाओं को...

मंत्री मुकेश सहनी ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय मछुआरा दिवस, सैकड़ों युवाओं को बांटा मोबाइल फोन

10-Jul-2021 06:38 PM

PATNA : वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी ने अपने आवास पर मछुआरा दिवस मनाया. इस कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन करते विकासशील इंसान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी के आईटी सेल के सैकड़ों युवाओं को मोबाइल फोन गिफ्ट किया और कहा कि इससे युवा डिजिटली सरकार की योजनाओं से जुड़ सकेंगे और लोगों के बीच जन जागृति का कार्य भी कर सकेंगे. 


news image


इस मौके पर मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि मछुआरा समाज की एकजुटता की वजह से ही आज सत्ता में हमें भागीदारी मिला है. लेकिन अब हमारे समाने लक्ष्‍य समाज के युवा और युवतियों को साक्षर बनाने का भी है, ताकि हम अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे हैं और अपनी जीवनशैली में समृद्ध बनाये. इसके लिए विकासशील इंसान पार्टी प्रयासरत हैं. 



वहीं, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में एनडीए सरकार भी मछुआरा समाज के लिए संवेदनशील है, ताकि इस समाज का संपूर्ण विकास हो. हम मुख्‍यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश के सर्वांगीण विकास को तत्‍पर हैं. इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद विंद, राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता देव ज्‍योति और आनंद मधुकर यादव,पप्पू चौहान,अर्जुन सहनी के साथ लोग मौजूद रहे.


news image