ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / मंत्री के जमीन पर सुशासन में हो रहा कब्जा, बेटे के फायरिंग करने...

मंत्री के जमीन पर सुशासन में हो रहा कब्जा, बेटे के फायरिंग करने पर नारायण साह की अजीबोगरीब सफाई

23-Jan-2022 05:19 PM

PATNA : सत्ता पक्ष के लोग भले ही बिहार में सुशासन का दावा करें लेकिन सरकार के मंत्री की संपत्ति ही इस सरकार में सुरक्षित नजर नहीं आती। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद नीतीश सरकार के मंत्री नारायण शाह ने इसका दावा किया है। 


राज्य के पर्यटन मंत्री नारायण साह के बेटे बबलू साह की तरफ से आज बेतिया में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस विवाद के दौरान कुछ लोग घायल भी हो गए लेकिन अब अपने बेटे की सफाई में पर्यटन मंत्री ने अजीबोगरीब खुलासा किया है।


अपने बेटे के बचाव में उतरे मंत्री नारायण साह का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन के ऊपर कुछ दबंग लोगों की नजर है। उनकी जमीन पर लगातार कब्जे का प्रयास हो रहा है। आज भी एक ऐसी ही घटना घटी उनके भाई जब अवैध कब्जे करने वाले लोगों को समझाने बुझाने गए तो मारपीट की गई। बाद में मेरा बेटा बबलू अपने सुरक्षाकर्मियों को लेकर वहां पहुंचा। उसके साथ हथियार भी मौजूद थे और इसके बावजूद दबंगों ने मेरे बेटे और उसके सुरक्षाकर्मियों को ही पीट डाला। यही नहीं सारे लोग उन पर टूट पड़े राइफल और रिवाल्वर छीन लिया और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिए।


मंत्री नारायण साह ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा लगातार पत्थरबाजी की गयी जिसमें कई लोग घायल हो गये। मंत्री नारायण साह ने कहा कि उनकी तरफ से जितने लोग मामले को शांत कराने पहुंचे थे सभी को लाठी डंडे से बुरी तरह से पीटा गया। जब उनके लड़के बबलू साह ने पहले कुछ आदमी को शांत कराने भेजा था लेकिन उनके साथ मारपीट की गयी। जिसके बाद वह खुद मौके पर पहुंचे। जहां बेटे बबलू साह द्वारा फायरिंग नहीं की गयी है। लोगों ने उनके राइफल और रिवाल्वर को छीन लिया। मंत्री नारायण साह ने बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए कई तरह की अफवाह फैलायी जा रही है।