ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
28-Feb-2021 09:35 AM
PATNA : राजधानी पटना में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आम लोग तो दूर अब चोरों ने मंत्रियों के घर को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला है कि बिहार सरकार के खान भूतत्व मंत्री जनक राम के फ्लैट को चोरों ने अपना निशाना बनाया. चोर चोरी करने की नियत से फ्लैट में घुसे लेकिन उनकी मंशा कामयाब नहीं हो सकी.
पटना के रुकनपुरा के आनन्द विहार कॉलोनी स्थित मंत्री जनक राम के अपार्टमेंट में रात के 2:15 बजे चोर घुस गए. चोरों ने दो फ्लैट को बाहर से लॉक कर दिया और तीसरे फ्लैट का ताला तोड़ने ही वाले थे कि तभी किसी ने शोर मचा दिया जिस वजह से चोरों को भागना पड़ा.
हालांकि चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी में तीन चोरों को फ्लैट में घुसते साफ़तौर पर देखा जा सकता है. चेहरा मास्क से ढके होने की वजह से तीनों चोरों की पहचान नहीं की जा सकी है. इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत एक्शन में आये हैं. सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. मामले की पड़ताल चल रही है.