चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
13-Feb-2020 12:37 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : नीतीश सरकार के दो मंत्रियों को आज सिवान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारी फजीहत झेलनी पड़ी. दरअसल सिवान में एक अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान पहुंचे हैं। राज्यपाल के साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और कला संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।
अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम का आज जिस जगह पर आयोजन किया गया है, वहां राज्यपाल फागू चौहान के बाद मंत्री मंगल पांडे और प्रमोद कुमार भी मंच की तरफ बढ़े. लेकिन अचानक से सुरक्षा में तैनात एक दरोगा ने दोनों मंत्रियों का रास्ता रोक लिया।
दरअसल शिलान्यास कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात दारोगा गणेश चौहान ने मंत्री प्रमोद कुमार और मंगल पांडे को नहीं पहचाना। दोनों मंत्रियों को रोकने के साथ ही पुलिस के वरीय अधिकारियों की नजर दारोगा पर पड़ी और उसके बाद उन्होंने तुरंत दारोगा गणेश चौहान को किनारे हटाया। लेकिन रास्ता रोके जाने से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भड़क उठे. उन्होंने वहां तैनात पुलिस के अधिकारियों को खरी-खोटी सुना दी. उन्होंने वहां मौजूद पुलिस के वरीय अधिकारियों को कहा कि कैसे-कैसे पुलिस वालों को ड्यूटी पर लगा देते हैं, जो मंत्री को भी नहीं पहचानते हैं. इसके साथ ही मंत्री मंगल पांडे ने दारोगा गणेश चौहान को सस्पेंड कर देने की बात तक कर डाली। भड़के मंत्री जी दारोगा को सुनाने के बाद मंच पर चले गए.