ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

मंत्री पर लगा रेप का आरोप, सफाई में बोले... सिंगर से नहीं उसकी बहन से थे मेरे संबंध...2 बच्चे भी है

14-Jan-2021 11:33 AM

DESK:  महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनसीपी के सीनियर नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ एक महिला सिंगर ने रेप का आरोप लगाया है. उसने मंत्री के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप की शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है. जिससे पीड़िता गुस्से में है. 


news image


पीड़िता ने कहा पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

आरोप लगाने वाली सिंगर ने कहा कि केस दर्ज करने के बाद भी मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह को पत्र लिखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. महिला सिंगर ने कहा कि उसकी जान को खतरा है.


news image


मंत्री बोले- आरोप लगाने वाली सिंगर की बहन से संबंध

महिला सिंगर के आरोप लगाने के बाद मंत्री धनंजय मुंडे ने सफाई दी और कहा कि उसका आरोप बेबुनियाद है. यह सिर्फ मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. मुंडे ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला के बहन से 2003 में उनके संबंध था. इस रिश्ते से एक बेटा और बेटी हैं. दोनों को उन्होंने अपना नाम भी दिया है. उसकी जानकारी मेरी पत्नी, दोस्तों और रिश्तेदारों को है. ये बच्चे मेरे साथ रहते हैं. मेरे परिवार ने इन बच्चों को अपने परिवार के सदस्य की तरह स्वीकार किया है, आरोपी लगाने वाली रेणु शर्मा नाम की महिला की देखभाल की जिम्मेदारी भी मैंने अपने कंधे पर ली है. मुंबई में घर लेने में मैंने उनकी मदद की है. उसकी कई बार मैंने हेल्प की. 


चुनावी हलफनामे में जिक्र नहीं

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2019 में धनंजय मुंडे ने बच्चों का जिक्र नहीं किया है. हलफनामे में धनंजय मुंडे की पत्नी और तीन बेटियों का उल्लेख है, लेकिन एक अन्य महिला संग उनके बच्चों की कोई जानकारी नहीं है. जिसके बाद बीजेपी ने कार्रवाई की मांग की है.