ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / मंंत्री बनने के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचे शाहनवाज हुसैन, BJP कार्यकर्ताओं ने...

मंंत्री बनने के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचे शाहनवाज हुसैन, BJP कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

25-Jul-2021 08:40 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन रविवार को समस्तीपुर पहुंचे। उद्योग मंत्री बनने के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बीजेपी कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में शाहनवाज हुसैन शामिल हुए। अभिनंदन समारोह में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।


news image


इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में सरकार बने अभी कुछ महीने ही हुए है कि करीब 34000 करोड़ रुपये का निवेश बिहार में देश के उद्योगपतियों ने किया है।  इथेनॉल के क्षेत्र में करीब 30 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। वहीं समस्तीपुर भी हजार करोड़ टच करेगा। टेक्सटाइल पॉलिसी के लिए काम जारी है। समस्तीपुर का विकास के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा। एनडीए सरकार का उद्देश्य नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करना है।


news image


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जातिगत जनगणना कराने की मांग पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एनडीए में साथ रहने के बावजूद जेडीयू एक अलग पार्टी है उनका झंडा, चुनाव चिन्ह और सामाजिक आधार भी अलग है इसलिए इस तरह की मांग होना स्वभाविक है। वही कृषि बिल पर कहा कि कांग्रेस जैसी विपक्षी दल पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों मे होने वाले चुनाव को देखते हुए कृषि बिल पर राजनीति कर किसानों को गुमराह कर रहे है।


news image